“झारखंड के प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलपति पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 25 मई तक करें अप्लाई”
झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी, झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2025 है। कुलपति पद के लिए आवश्यक योग्यता में यूजीसी एक्ट 2018 के तहत योग्यता, 10 साल का प्रोफेसर के रूप में अनुभव, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटिव आर्गेनाइजेशन में कार्य अनुभव और एकेडमिक लीडरशिप का अनुभव शामिल है। उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में सर्च कमेटी द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी, इंटरेक्शन और पैनल बनाकर राज्यपाल सह कुलाधिपति के पास उम्मीदवारों की सूची भेजना शामिल है। वर्तमान में कार्यरत कुलपतियों का 3 वर्ष का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त हो रहा है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


