जनजातीय, बांग्ला और ओडिया शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र, स्कूलों में सर्वे शुरू
जिस स्कूल में कम से कम 10 बच्चे हैं, वहां होगी नियुक्ति
जमशेदपुर : प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने चुनावी समर के बीच ही राज्य सरकार के संकल्प के आधार पर सभी जिलों को एक पत्र जारी किया है।

इसमें लिखा है कि जिस प्राइमरी स्कूल में कम से कम 10 बच्चे जनजातीय, बांग्ला व ओडिया भाषा या विषय के हैं, तो वहां शिक्षकों की बहाली करनी है। सभी जिलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के अंदर स्कूलों का सर्वे कर समेकित रिपोर्ट भेजें, ताकि आवश्यकतानुसार घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके।
प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति इन शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। 15 जून तक रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि इसके बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जा सके। यह सर्वे झारखंड के सभी जिलों में होना है।
पूर्वी सिंहभूम में 1800 शिक्षकों की नियुक्ति: पूर्वी सिंहभूम जिले में 1547 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें 1400 स्कूल ऐसे हैं, जहां संताली, कुड़माली, बांग्ला व ओडिया भाषा के विद्यार्थी हैं। किसी स्कूल में दो भाषा के विद्यार्थी हैं।
शिक्षा विभाग के मुताबिक कम से कम 1800 शिक्षकों की नियुक्ति इस जिले में होनी है। इन शिक्षकों को घंटी के आधार पर मानदेय दिया जाएगा। रोजाना कम से कम तीन घंटी कक्षाएं दी जाएगी। प्रारंभिक चरण में प्रति घंटी 200 रुपये की दर से भुगतान होगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


