“बबलू जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 750 करोड़ के जीएसटी घोटाले की जांच तेज
जमशेदपुर/आदित्यपुर:


ट्रेडिंग और स्क्रैप से जुड़े एक बड़े कारोबारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया है।
सूत्रों के अनुसार, बबलू जायसवाल के नाम से चर्चित ज्ञानचंद जायसवाल के देशभर के कई ठिकानों पर ईडी की टीमें एक साथ जांच कर रही हैं।
यह छापेमारी करीब 750 करोड़ रुपये के जीएसटी इनवॉइस घोटाले से जुड़ी मानी जा रही है।
रांची, कोलकाता, मुंबई और जमशेदपुर में ईडी की टीमें सुबह से ही सक्रिय हैं।
जमशेदपुर में सर्किट हाउस, बिष्टुपुर, जुगसलाई और आदित्यपुर जैसे इलाकों में खास तौर पर कार्रवाई चल रही है।
इससे पहले भी जायसवाल को इस केस में हिरासत में लिया जा चुका है।
जांच एजेंसी को इस पूरे मामले में फर्जी बिलिंग, बोगस लेन-देन और इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोपों की जानकारी मिली है।
इस केस में शिवकुमार देवड़ा और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को भी अरेस्ट किया गया था।
ईडी की टीम को शक है कि बिना किसी वास्तविक व्यापार या सामग्री के ट्रांजैक्शन दिखाकर सरकार को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया है।

