Newsझारखण्ड

बीरगामडीह में एक दिवसीय फुटबॉल व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन,जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत दलभंगा के चांदनी पुष्प मेला बीरगामडीह की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल व नृत्य प्रतियोगिता आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विशिष्ट अतिथि में रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा शामिल हुए. प्रतियोगिता का फाइनल मैच नारायण एफसी व बजरंग एफसी के बीच खेला गया.

जिसमें नारायण एफसी की टीम विजेता रही. विजेता रहे टीम को 30 हजार व उपविजेता रहे बजरंग एफसी की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे डीडी ब्रदर्स व चौथे स्थान पर रहे जूनियर टाइगर की टीम को 10-10 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा आदिवासी सांस्कृतिक नाच गान कार्यक्रम में विजेता रहे सेलाघाटी की टीम को 3500 व उपविजेता रहे नवाडीह की टीम को तीन हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.वही तीसरे स्थान पर रहे सरना नव युवक संघ बिरगामडीह की टीम को 2500 व चौथे स्थान पर रहे मागे नाच दल गिरूपानी को एह हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी.

उन्होंने कहा कि टुसू मेला एवं मांगे परब झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें अपनी परंपराओं को सहेजते हुए भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा देता हैं. ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को फुटबॉल खेल प्रतियोगिताओं से जोड़कर और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण व युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके. मौके पर लखीराम मुंडा, सदानंद मुंडा, मधु चरण मुंडा, गुरवा मुंडा,राम रतन मुंडा,पागु राम मुंडा समेत समिति के सदस्य व दर्शक मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *