भाई बहन का अटूट संबंध का प्रतीक भाई दूज हर्शोल्लास के साथ सम्पन्न
ईचागढ़- भाई -बहन के अटूट संबंध का प्रतीक भाई दूज या भाई फोंटा धुमधाम से मनाया गया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। बहनें अपने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर भाई की लंबी आयु की कामना की ।भाईयों को तरह तरह के व्यंजन दिखाकर विदा किया गया।


भाई अपनी बहन को उपहार के रूप में आभूषण, कपड़े आदि देकर शुभकामनाएं दिया। बहनें भी अपने भाइयों को उपहार एवं कई तरह के पकवान से आदि सम्मान कर लंबी आयु की कामना की । बंगाली समुदाय में संख और उलुध्वनी के साथ बहने अपने भाइयों को तीलक लगाकर भाई बहन के अटुट संबंध को बनाए रखने एवं लंबी आयु की कामना किया।

पुरे क्षेत्र में भाई फोंटा,गोवर्धन पूजा,गौ पूजा एवं गोशाला का पूजा में लोग मशगूल रहे। भाई दूज को लेकर लोग बताते हैं कि एक बार यमराज अपनी बहन यमुना की घर गये थे और यमुना ने अपने भैया यमराज को तीलक कर मीठे और रूचिकर व्यंजन खिलाकर उत्सव की तरह सत्कार किया था। बताया जाता है कि तब से आज तक भाई दूज मनाने का परम्परा प्रचलित है।


