BJPJamshedpurNewsझारखण्ड

भाजपा आदिवासी समाज को वोट बैंक नहीं, परिवार मानती है : रघुवर दास

जमशेदपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नींव जनजातीय समाज ने बहुत पहले रखी थी। तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू और बिरसा मुंडा जैसे वीरों के बलिदान ने स्वराज का मार्ग प्रशस्त किया।

 

उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक आदिवासी नायकों के योगदान को भुलाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाया। भाजपा आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि अपने विशाल परिवार का हिस्सा मानती है।

 

रघुवर दास ने बताया कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में उनकी प्रतिमा का अनावरण और रांची कारागार में भव्य स्मारक का निर्माण भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेसा कानून, वन अधिकार अधिनियम, वन धन योजना, ट्राइ-फूड और जनमन योजना जैसी पहल से आदिवासी समाज को सशक्त किया है।

 

उन्होंने राज्य सरकार से झारखंड में पेसा कानून लागू करने की मांग की और झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *