LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

भाजपा नेता गणेश महाली ने खरसवाँ सीट से चुनाव लड़ने का जाहिर किया इच्छा, जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन  इसका क्या है मायने

 

 

 

Saraikella/Kharswana- भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश माहली ने खरसावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, इसको लेकर उन्होंने जिलाध्यक्ष को आवेदन दिया है।

 

 

विस चुनाव लड़ने का अनुभव है, अर्जुन नहीं लड़े तो मुझे दे

प्राथमिकता- महाली

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले 20 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे है. संगठन में जिला से लेकर प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाल चुके है. वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दायित्व को निभा रहे है. पत्र में कहा कि उन्हें विस चुनाव लड़ने का भी अनुभव है. वर्ष 2014 व 2019 का विस चुनाव सरायकेला विस क्षेत्र से लड़ चुके है. उन्होंने जिलाध्यक्ष से सांगठनिक कार्य व चुनाव लड़ने के अनुभव को देखते हुए खरसावां विस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने हेतु विचार करने का आग्रह किया है. हालांकि गणेश माहली ने खरसावां विस क्षेत्र से पहली प्राथमिकता पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को देने की मांग की है. गणेश माहली ने कहा कि यदि अर्जुन मुंडा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए. मालूम हो कि 2014 के विस चुनाव में सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी के रुप चुनाव लड़ते हुए मामूली वोट से चुनाव हार गये थे. आवेदन की प्रतिलिपि पूर्व सीएम सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भी सौंपा है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *