LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

भाजपा ज़िला अध्यक्ष के बयान पर झामुमो नेता सुबल महतो का पलटवार बोले झामुमो को किसी बोरो प्लेयर की जरूरत नहीं है, बल्कि भाजपा को जरूरत पड़ रहा है

ED CBI का डर दिखाकर चंपई को बॉरो किया, गीता कोड़ा जैसा होगा हाल- सुबल महतो

Saraikella- चुनाव शिर पर है और आरोप-प्रत्यारोप वॉर -पलटवार का दौरा शुरू हो गया है। बीते दिन किसी न्यूज़ एजेंसी के द्वारा ये स्टेटमेंट जारी किया गया की भाजपा नेता गणेश महाली झा मु मो में शामिल होंगे और उन्हें झा मु मो सरायकेला विधानसभा का टिकट देगी। इस स्टेटमेंट का खंडन करते हुए भाजपा ज़िला अध्यक्ष उदय सिंह देव एवं गणेश महाली ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा की श्री महली एक सच्चा शिपाही है और झा मु मो गणेश महाली की लोकप्रियता से घबरा गई है। 

 

झा मु मो लीडर पैदा करती है उसको बॉरो करने की जरूरत नहीं, बॉरो करने की आदत भाजपा की है- सुबल महतो 

 

भाजपा ज़िला अध्यक्ष के बयाना को आड़े हाथों लेते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता सुबल महतो ने कहा भाजपा को झामुमो के लीडर की जरूरत पड़ सकता है, झमूमो को भाजपा के लीडर की जरूरत नहीं है, भाजपा का हमेशा से ये आदत रहा है चुनाव से पहले किसी भी तरीका से दूसरे दल के लीडर को अपने दल में शामिल करना ED CBI का डर दिखा कर तो कभी पैसा का लालच देकर। झा मु मो माटी की पार्टी है हम लीडर तयार करते है चुराते नहीं है। 

हाल ही में चंपई सोरेन को ED CBI का डर दिखाकर भाजपा अपने पाले में कर ली ये सोच कर की आगामी चुनाव में फ़ायदा होगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। जो हालत गीता कोड़ा का हुआ वही हालत चंपई का भी होगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *