भीमखंदा मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी स्थानीय लोगों के सहयोग से भीड़ नियंत्रण में मदद
राजनगर:- सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखंदा बुढ़ाबाबा मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर तक लगी रहीं। सभी ने बाबा बुढ़ाबाबा को जल अर्पित कर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रियता के चलते आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सहदेव महतो ने मौके पर कहा:
“हर साल सावन में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई असुविधा न हो और हर श्रद्धालु को शांतिपूर्वक पूजा करने का अवसर मिले।”

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


