JamshedpurNewsझारखण्ड

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा दरीसोल चौक पर खड़े ट्रक में घुसी कार, दो घायल…….

 

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के दरीसोल चौक में उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जिस समय एक कार जेएच 05 डिपी 5597 ने खड़े ट्रक एनएल 01 एएफ 8361 के पीछे टक्कर मार कर ट्रक के पीछे घुस गई. घटना के बाद आनन फानन में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची. बरसोल पुलिस के पीसीआर गाड़ी द्वारा कार के अंदर बैठे दोनों घायल को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में पहुंचाया गया. जहां दोनों व्यक्ति का प्राथमिक उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर दो व्यक्ति समीर दास तथा उनके दोस्त परेश दास कोलकाता एयरपोर्ट से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे.उसी समय दरीसोल चौक में कार अपना नियंत्रण खोकर खड़े ट्रक के पीछे टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से खतिग्रस्त हो गया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *