मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की राशि बढ़ोतरी करने पर महिलाओं ने निकाली आभार यात्रा।
बताया कि बीते दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मइयाँ सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 कर दिया जो दिसंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। इस घोषणा के बाद महिलाओं में ख़ुशी की लहर है और इसी ख़ुशी को ज़ाहिर करने महिला सड़कों पर उतर गई।


महिलाओं ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी कई ज़रूरतें इस राशि से पूरी हो पायेगी। बच्चों को ट्यूशन भेज पाएंगे। राज्य में औसतन हर घर में 3 महिलाएं है ऐसे में हर माह 7500 रुपए मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुबोल महतो, उदय बांकिरा, सीताराम मुर्मू, मोचीराम मुर्मू, सरकार गोप, पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू, संजय हेंब्रम, घनश्याम महाकुड़, सुनिल महतो, समेत हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


