DC saraikelaLatestNewsझारखण्डराजनीति

भ्रष्टाचार के खिलाफ JLKM पार्टी की जीत

सरायकेला-खरसावां जिले में JLKM पार्टी के आंदोलन के दबाव में स्वास्थ्य प्रशासन को झुकना पड़ा। भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोपी कुलदीप कुमार घोषाल का स्थानांतरण कर दिया गया है।

 

JLKM पार्टी की सरायकेला-खरसावां इकाई ने दिनांक 26-06-2025 को गैरेज चौक सरायकेला से सिविल सर्जन ऑफिस तक रैली का आयोजन किया था। पार्टी ने सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिन्हा पर यौन शोषण के आरोपी को संरक्षण देने के विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया था।

 

JLKM पार्टी के कोल्हान अध्यक्ष श्री नवीन महतो ने सिविल सर्जन के अनसुने व्यवहार से हार नहीं मानी। उन्होंने राज्य स्तरीय वरीय अधिकारियों को लगातार पत्राचार करते हुए सरकार को भ्रष्टाचार का आईना दिखाया।

 

अंतोगत्वा जे.एल.के.एम. पार्टी के दबाव में आकर झारखंड सरकार का स्वास्थ्य प्रशासन झुका। दिनांक 08.07.2025 को दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिन्हा को डिमोशन करते हुए जमशेदपुर भेजा गया और अभियुक्त कुलदीप कुमार घोषाल को स्थानांतरण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल भेज दिया गया।

 

जेएलकेएम पार्टी ने इसे बड़ी जीत बताया है। पार्टी के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय है और किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *