भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ नाम महायज्ञ का शुभारंभ

ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के डुमरा सार्वजनिक हरी मंदिर समिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। डुमरा हरि मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय राधा गोविंद नाम महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सितु के सीता नाला नदी से कलश में जल भरकर सिर पर रखकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचाया और विधिवत कलश स्थापना की गई।



इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। गाजे बाजे के साथ राधे राधे की जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस महायज्ञ का आयोजन मंगलवार को गंधादिवस से नाम महायज्ञ शुक्रवार तक किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अखण्ड राधा गोविंद नाम संकीर्तन किया जाएगा। शनिवार को धुलोट, नगर कीर्तन एवं कलश विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा में पंडित कृष्ण चंद्र लायेक, नारायण चक्रवर्ती, संतोष ,जयराम माझी, साधु सिंह मुण्डा,अजय रक्षित, अक्षय प्रामाणिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


