BiG BREAKING, मोतिहारी, धनंजय कुमार…….
लाखों रुपये मूल्य के चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तारः नशीली दवा और कफ सिरप भी बरामद

भारत-नेपाल की सीमा मोतिहारी के रक्सौल में मादक पदार्थ के साथ दो कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रक्सौल कोइरिया टोला के सैनिक रोड में छापेमारी करते हुए रक्सौल थाना की पुलिस के द्वारा एक किलो 326 ग्राम मादक पदार्थ चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है
मादक पदार्थ के तस्करी एव खरीद बिक्री की गुप्त सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के दिशा निर्देश में की गई कार्रवाई के दौरान रक्सौल निवासी विक्की कुमार व आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के पास से 326 ग्राम चरस के साथ साथ 16 पीस आनरेक्स कफ सिरप व 3 पता निट्रेजाम टेबलेट जैसी नशीली दवा भी बरामद की गई है। आरोपियों को रक्सौल के त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है
*बरामद मादक पदार्थ की कीमत 13 लाख 29 हजार 57 रुपये आंकी गयी है l*

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


