Newsझारखण्डबिहार

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस-राजद की सियासी साजिश से नाराज़ JMM, छह सीटों पर अकेले लड़ेगा चुनाव – झारखंड में गठबंधन पर भी समीक्षा करेगी पार्टी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदिव्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झामुमो अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगा, क्योंकि महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और राजद ने सीट बंटवारे में झामुमो के साथ नाइंसाफी की है।

 

मंत्री ने कहा, “हमने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया, लेकिन झारखंडी हितों के साथ विश्वासघात हुआ है। झामुमो झारखंड और देश के आदिवासियों की मजबूत आवाज है, और इस आवाज को दबाने की कोशिश का करारा जवाब दिया जाएगा।”

 

झामुमो ने घोषणा की है कि वह चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब वह झारखंड में भी कांग्रेस-राजद गठबंधन की समीक्षा करेगी।

 

सुदिव्य कुमार ने कहा कि झामुमो को चुनाव से वंचित करने के पीछे कांग्रेस और राजद की राजनीतिक साजिश है, जिसका जवाब जनता के बीच दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *