BJPNewsझारखण्डसरायकेला

बिहार में एनडीए की जीत पर खरसावां में भाजपाइयों ने मनाया जश्न, जमकर की आतिशबाजी

 

खरसावां:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार शाम को खरसावां चौक पर पटाखे फोड़े व मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार की नारीशक्ति के आशीर्वाद, बढ़ती पेंशन से प्रसन्न बुजुर्गों के स्नेह, रोजगार के अपार अवसरों पर युवाओं के भरोसे और किसानों की उम्मीदों का परिणाम है. जन-जन के इस विश्वास ने सुशासन और विकास की ताकत को एक बार फिर प्रमाणित किया है. उन्होंने कहा कि अब बिहार नई गति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और अधिक मजबूत होगा. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन, प्रशांत महतो, प्रदीप सिंहदेव,सुदामा हाईबुरू,बबलू सोय, मंगल सिंह मुंडा, विश्वजीत प्रधान, विष्कंठ प्रधान,साधन महतो, विवेका प्रधान, लालसिंह सोय, ईश्वर महतो,राऊतु हाईबुरू, सुभाष महतो,कांडे सुम्बरूई आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *