LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

बकाया बिजली बिल माफ़ी एवं माइयाँ सम्मान योजना का जनता को मिला सीधा लाभ : विशु हेंब्रम

राजनगर:- हाल ही में कांग्रेस से झामुमो में शामिल हुए पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पूर्व जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने वुधवार को राजनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री माइंया सम्मान योजना एवं 200 यूनिट फ्री बिजली तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का पुराना बकाया बिजली बिल माफ़ी योजना का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

विशु ने कहा आज हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता बेहद खुश है। हेमंत सरकार की योजनाओं से राज्य की गरीब जनता को सीधा फायदा पहुंच रहा है। जिससे गरीबों का जीवन स्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री माइंया सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले समृद्धि जैसे योजनाओं से परिवार की आर्थिक स्थति सुधर रही है।

हेमंत सरकार ने गरीब उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ कर आर्थिक बोझ से उभारने का काम किया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के घरेलु बिजली उपभक्ताओं का सालों से बिल बकाया था। जिसमें किसी न किसी रूप में बिजली विभाग और उपभोक्ता दोनों की लापरवाही थी। जिससे बकाया बिल बढ़ता  ही गया। परंतु हेमंत सरकार ने गरीबों की आर्थिक स्थिति को समझा। गांव घर में कितने कष्ट से लोग जीवन यापन करते हैं। ऐसे में 20 से 50 हजार रूपये तक बिजली का बकाया बिल था। उपभोक्ता हमेशा चिंता में रहते थे, कैसे चुकता करेंगे। इसी उद्देश्य से बिजली बिल माफ़ी योजना सरकार ने लाया। साथ ही मुख्यमंत्री माइंया सम्मान योजना से हर परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने पर सरकार का जोर है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *