Newsझारखण्डसरायकेला

बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड, स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी

 

 

सरायकेला।

79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जिले में जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। इस मौके पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी।

 

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को समारोह की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदान समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल, वाहन पार्किंग और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा एवं सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

परेड में जिला सशस्त्र बल की दो टुकड़ियाँ, सीआरपीएफ की एक टुकड़ी, गृह रक्षा वाहिनी की एक टुकड़ी, केजीबीवी सरायकेला, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और एन.आर. स्कूल सरायकेला की एक-एक टुकड़ी ने भाग लिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी दलों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस को सौहार्दपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, गोपनीय प्रभारी अनिल टूडू समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *