JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

श्रद्धांजलि सभा: दिवंगत देवानंद महतो को याद किया गया

कोल्हान के सुपरिचित झारखंड एवं खतियानी आंदोलनकारी दिवंगत देवानंद महतो के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद निर्मल सामुदायिक भवन, यूलियान, कदमा में आयोजित किया गया था।

 

इस अवसर पर देवानंद महतो जी के जीवन के संघर्ष और उनके मानवीय पहलुओं को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास किया गया। उन्होंने झारखंड आंदोलन से लेकर स्थानीयता, शिक्षक बहाली, आरक्षण, मजदूर आंदोलन, भूमि रक्षा आंदोलन और खतियानी आंदोलनों में न केवल सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक सेवा और भाईचारे के लिए भी अपना जीवन समर्पित किया।

 

कार्यक्रम में सर्व श्री लालटू महतो, अभय पांडे, गोपाल महतो, बगरई हांसदा, गौतम धीबर, संतोष कटिहार, हरिपद महतो, अशोक पान, सूरज धीबर, रामकुमार क्षत्रीय, शिबू महतो, हराधन प्रमाणिक, नासिर खान, बैंकट राव, संजय आदि लोग उपस्थित थे। संचालन गौतम बोस ने किया।

 

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखने के उपरांत हुल जोहार के नारे के साथ देवानंद महतो जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *