HealthJamshedpurझारखण्डराजनीति

बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की माँग, विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

जमशेदपुर: बिरसानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है।

 

इस पत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने उल्लेख किया है कि बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और मरीजों को देखते हुए इसकी मौजूदा संरचना और सुविधाएँ अब अपर्याप्त साबित हो रही हैं।

 

उन्होंने पत्र में आगे कहा है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कई मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम तल पर अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार की माँग की है, जिसमें प्रमुख रूप से पुरुष और महिला वार्ड का निर्माण, मरीजों एवं परिजनों के लिए वेटिंग एरिया, सुरक्षित एवं सुचारू प्रसव के लिए लेबर रूम, नर्सिंग स्टेशन की स्थापना, मेडिसिन स्टोर की व्यवस्था, सीढ़ी, रैंप एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विकास जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

 

विधायक पूर्णिमा साहू ने इस बात पर जोर दिया कि बिरसानगर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अस्पताल पर दबाव बढ़ रहा है। 24×7 प्रसव सेवा और क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार बेहद जरूरी हो गया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *