भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के स्वास्थ्य को लेकर राजनगर भाजपा में चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राजनगर:- भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के अचानक अस्वस्थ होने तथा दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिलने के बाद राजनगर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द स्वस्थ होकर पुनः संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय होने की प्रार्थना की।


इस संबंध में भाजपा राजनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार ने गहरी चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने कहा कि हरेकृष्ण प्रधान संगठन के एक सक्रिय, समर्पित और कर्मठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा जिला स्तर पर लगातार मजबूत हुई है। उनके अस्वस्थ होने की खबर से कार्यकर्ताओं में चिंता स्वाभाविक है।
जिला अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद राजनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर नेताओं ने विश्वास जताया कि हरेकृष्ण प्रधान शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊर्जा के साथ नेतृत्व प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर पूर्वी मंडल महामंत्री अजित मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं हरेकृष्ण प्रधान के साथ हैं तथा वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने कार्यक्षेत्र में लौटेंगे।

