LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

जमीन गिरवी और केस खाने वाले बिजली उपभोक्ता,200 यूनिट मुफ्त बिजली के जुमला से सचेत रहें- गणेश माहली

Saraikela:- झारखंड सरकार पहले गरीब बिजली उपभोक्तओ को बैल,भैंस,जमीन बेचवा कर बकाया बिजली बिल लिया,समय में पैसा जमा नहीं करने पर केस करवाया और अब सरकार के मुखिया चंपई सोरेन कह रहे 200 यूनिट तक बिजली फ्री होगा। मुख्यमंत्री के अपने गृह जिला के बिजली व्यवस्था की क्या स्थिति है सबको पता है। जनता को 24 घंटा निर्वाद बिजली नहीं दे पा रहे हैं ओर चले 200 यूनिट फ्री बिजली देने।झारखंड सरकार ने बकाया बिजली बिल के नाम पर गरीब जनता को कितना पड़तालित किया है सबको पता है। जमीन गिरवी और केस खाने वाले बिजली उपभोक्ता सरकार के 200 यूनिट फ्री बिजली के झांसी पर नहीं आने वाले है तैयार रहे समय आने पर इसका जवाब जरूर मिलेगा। पहले बिजली उपभोक्ताओं पर कैसे करवाया और अब 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। ये सोरेन सरकार की दोहरी नीति नहीं तो क्या है? उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने कही।
बता दें कि बीते दिन सीएम चंपई सोरेन राजनगर के मातकमबेड़ा में आयोजित विकास योजनाओं का शिलान्यास सह उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण योजना कार्यक्रम उन्होंने झारखंड वाशियों को बड़ी सौग़ात देते हुए 200 यूनिट बिजली मुफ़्त देने की बात कही जिसपर बीजेपी नेता गणेश महाली ने पलटवार की है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *