LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

BJP Leader Ganesh Mahali sewa rath-महीने भर से चल रही भाजपा नेता गणेश महाली का सेवा रथ आज पहुँचा मिरुडीह, सेकड़ो की संख्या में लोगों का जुटा भीड़

भाजपा की सरकार बनी तो आदित्यपुर नगर निगम छेत्र में नहीं रहेगी सड़क-नाला की समस्या- गणेश महाली

 

 

Saraikella/Adityapur:- भाजपा नेता गणेश महाली का सेवा रथ को आज एक महीना पूरा हुआ, इस पूरे महीने के दरमियान सेकड़ो की संख्या में लोगो ने अपना वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि बनवाया साथ ही सेकड़ो महिलाओं ने ख़ुद का नाम विधवा, वृद्धा पेंशन की सूची में जोड़ा।

आज सेवा रथ आदित्यपुर के मिरुडीह बस्ती पहुँची जहाँ कैम्प लगाकर लोगो को सेवाएँ दी गई। इस दौरान भाजपा नेता गणेश महाली उपस्थित हुए। उन्होंने लोगो से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर झारखंड में भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

इस दौरान श्री महाली ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यहाँ के विधायक चंपई सोरेन मंत्री बने यहाँ तक की मुख्यमंत्री भी बने लेकिन ज़िला की समस्या जस की तस है। यही मिरुडीह देख लीजिए यहाँ सड़क नहीं है नाला नहीं है। मुझे 2 बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने जनता की सेवा जारी रखा। जनता इस बार मौक़ा देती है तो बढ़-चढ़कर विकास का काम करूँगा। वही गणेश महाली ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वोटरों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान कई लोग वोटर कार्ड नहीं होने से मतदान नहीं कर पाए इन्ही सभी समस्याओं को जब देखा तो इस सेवा रथ की शुरुआत की।

 

शिविर में आई महिलाओं ने गणेश महाली का अभिन्दन किया साथ ही इस नैक कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड बनवाया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *