JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

jharkhand Bjp leader Kunal sarangi resigned जमशेदपुर: बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दिया इस्तीफा

Jamshedpur :-बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक रह चुके कुणाल षाडंगी ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया है.

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दिये अपने इस्तीफे में कुणाल षाडंगी ने अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वही उन्होंने अपने पत्र में लिखा है

 

“वही इस पत्र के माध्यम से मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ. यह निर्णय मैंने गहन चिंतन मंथन के उपरांत लिया है.

वही जिसमे कुणाल षाडंगी ने कहा कि पिछले कई महीनों से वे यह महसूस कर रहे है कि कई बार पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी जिले की महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति बिल्कुल उदासीन है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने प्रदेश के प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दिया था तो ऐसी उम्मीद थी कि उनके द्वारा रखे गए विषयों पर पार्टी संज्ञान लेगी, लेकिन दुख  कि स्थिति आज भी हम जैसे का वैसे ही है.

 

उन्होंने कहा कि जिले की कई बुनियादी सुविधाओं और विशेष तौर पर युवाओं के मुद्दों पर यहाँ से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है. वसे परिस्थितियों में प्रदेश नेतृत्व क़े द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण  है और  ऐसी कार्यप्रणाली से सहमत नहीं है और राजनीति में आने के मुख्य उद्देश्य के प्रति न्याय करने में असमर्थ है. कुणाल षाडंगी ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में यह आवश्यक है कि उनकी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद किया जाए ताकि उनके समस्याओं का उचित समाधान हो सके जो कि वर्तमान की परिस्थिति में भाजपा में रह कर उनको संभव प्रतीत नहीं होता है. कुणाल षाडंगी लगातार काफी दिनों से भाजपा में अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है .  वजह है कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया. अब सबकी निगाह इस बात पर रहेगी कि उनका अगला कदम क्या होगा.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *