LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

BJP Road Show- सेकड़ो मोटरसाइकिल कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा के समर्थन में किया भव्य रोड शो

Saraikella/Gamharia- सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में सरायकेला विधानसभा के गम्हरिया में रोड शो निकाला गया। जिसमें खुले वाहन में सवार गीता कोड़ा ने लोगो से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

रोड शो के दौरान गम्हरिया में गीता कोड़ा पर हुआ पुष्प वर्षा

गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हुआ रोड शो टाटा-कानड्रा मुख्य मार्ग होते हुए आरआइटी के मार्ग संख्या 24 ट्रांस्पोर्ट कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो की संख्या में मोटरसाईकिल पर सवार कार्यकर्त्ता थे। गाजे-बाजे के साथ निकला रोड शो में वाहनों के काफीले के साथ गाजे-बाजे की धूनों पर कार्यकर्त्ता थिरकते दिखे। रोड शो में महिला-पुरूष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। वहीं जगह जगह कार्यकर्त्ता एकत्रित होकर प्रत्याशी गीता कोड़ा पर पुष्प की वर्षा और पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन भी किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, प्रवक्ता जेबी तुबिद, रितिका मुखी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान,शकुंतला महाली, रमेश हांसदा, बीरेन्द्र सिंह, अमित सिंहदेव, अजीत सिंह,अमरेश गोस्वामी, मुन्ना मंडल, मनोरंजन नदी, विद्यासागर दुबे, विजय श्रीवास्तव,अमितेश अमर गुरजीत सिंह निरंजन मिश्रा, अमित सिंह उर्फ आशुतोष, मोनिका घोष, शीला पाल रिंकू राय, सतीश शर्मा समेंत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। वही गीता कोड़ा का रोड शो से पूर्व छोटा गम्हरिया में शहीद निर्मल महतो और सुनील महतो के प्रतिमा में पुष्प अर्पित किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *