Newsझारखण्डसरायकेला

बुरूडीह में बनेगी 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया शिलान्यास 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. जिसका शिलान्यास सोमवार को स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त पीसीसी सड़क का निर्माण जिला अनाबद्ध निधि के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के द्वारा किया जाएगा. जिसकी प्रक्कालित राशि 24 लाख 58 हजार रुपए बताई जा रही है. पीसीसी सड़क का निर्माण दो पाट में होगी. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बुरूडीह गांव से मॉडल स्कूल तक जाने के लिए स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही थी. विद्यालय तक पक्की सड़क की मांग इस गांव के ग्रामीण एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा काफी लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है. वहीं इस सड़क के निर्माण को लेकर यहां के जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा के द्वारा भी मुझे अवगत कराया गया था. अब यह सड़क के निर्माण होने से स्कूली बच्चों के साथ-साथ गांव के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी. जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि पीसीसी सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे न केवल गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है. इस अवसर पर मॉडल विद्यालय बुरूडीह के शिक्षकों के द्वारा विधायक को विद्यालय की चारदीवारी एवं शिक्षकों की कमी की समस्या से अवगत कराया गया. जिसमें विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, नायडू गोप, पंसस सुनीता महतो, पंचायत के मुखिया रूईवारी माझी, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, ससी जेडी महंता, ललन तिवारी, जय भोलेनाथ एंटरप्राइज के संवेदक चंदन साहु समेत काफी संख्या में विद्यालय के बच्चियों एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *