NewsSportsझारखण्डसरायकेला

आजाद मैदान को स्टेडियम में विकसित करने होगा प्रयास: पुरेंद्र

 

 

स्व. बबलू मेलगांडी ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी ईच्छापुर वाईकेएस टीम

 

आदित्यपुर आज़ाद मैदान में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा स्व.बबलू मेलगांडी ट्रॉफी ,दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार शाम हुआ। जिसमें पेनल्टी शूटआउट के जरिए रोमांचक मुकाबले में ईच्छापुर वाईकेएस की टीम बानरा स्पोर्टिंग सरायकेला को हरा कर विजेता बनी।

 

 

 

 

इससे पूर्व फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए।जहां फाइनल मैच से पहले इन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त उनका हौसला बढ़ाया।

 

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां टीम भावना के साथ आगे बढ़ाने की सीख मिलती है। इन्होंने कहा कि फुटबॉल में सभी खिलाड़ी मिलकर बाधाओ को पार कर लक्ष्य प्राप्त करते हैं। ठीक उसी प्रकार हमें अपने सामाजिक जीवन में भी एकजुट रहकर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।

 

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल मैच में जीत या हार नहीं होती, एक टीम जीतता है तो दूसरा टीम सीखता है। हमें इसी फार्मूले को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए। मंच से पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद सपोर्टिंग के प्रयास पर आज आजाद मैदान खिलाड़ियों के लिए बचा हुआ है। इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही सरकार स्तर तक इस प्रस्ताव को पहुंचने का कार्य किया जाएगा। ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले।

 

फाइनल मैच पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में आदिवासी कल्याण समिति के राजू सरदार, बिरजू पति, राजद महासचिव देव प्रकाश देवता, बोज गोप, सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किशनु मेलगांडी, राजू बान्डरा,बोयो मेलगांडी,अमर मेलगांडी, राजू तियु, समीर मेलगांडी, मधुसुधन तियू, विजय पूर्ति, बादल पूर्ति, पांडु लांगुरी, राम सिंह पूर्ति आदि मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *