बुरुडीह गाँव में 2.50 लाख की लागत से स्नान घाट का शिलान्यास
पंचायतवासियों को अब मिलेगी नहाने और दाह संस्कार में सुविधा
सरायकेला। सरायकेला ज़िला अन्तर्गत बुरुडीह पंचायत के बुरुडीह गाँव में ज़िला परिषद मद से ₹2 लाख 50 हज़ार की लागत से स्नान घाट का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को इसका शिलान्यास ज़िला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, वार्ड सदस्य बिना रानी मंडल, जल सहया बेबी रानी मंडल एवं ग्राम प्रधान रघुनाथ मंडल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।


इस अवसर पर ज़िप सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि स्नान घाट की माँग लंबे समय से पंचायत वासियों द्वारा की जा रही थी। इसके निर्माण से ग्रामीणों को नहाने एवं दाह संस्कार जैसे कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। मानसून के दौरान नदी में जल का बहाव तेज़ हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को स्नान करना जोखिमभरा हो जाता है। ऐसे में यह स्नान घाट लोगों की आवश्यकता को पूरा करेगा और काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
वही मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


