Newsझारखण्डसरायकेला

चाण्डिल कान्ड्रा मार्ग को अविलंब मरम्मती करने हेतु ज्ञापन। 

 

 

सविनय निवेदन यह हैं कि हम सभी ग्रामीण एवं यातायात करने वालो को धुल का सामना करना पड़ रहा हैं । सड़क की जर्जर हालत से घर से निकालते ही जान हथेली पर लेकर निकले की स्थिति हो गयी हैं। यह भंयकर स्थिति को देखते हुए विषय को गंभीरता से लेते हुए चाण्डिल- कान्ड्रा रोड कि मरम्मती किया जाय।

स्थिति दिन ब दिन भयावह होते जा रही और भयानक परिणाम देखने को मिले इससे पहले ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस विषय पर विशेष ध्यान देकर सड़क की मरम्मती का कार्य प्रारंभ किया जाए एवं इस स्थिति को पैदा करने वाले संबंधित विभाग के पदाधिकारियों पर उचित कार्रवाई किया जाय।

तीन महीना पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ था कि चाण्डिल-कान्ड्रा रोक का टेंडर निकाली हैं उसके बाद भी अभी तक सड़क की मरम्मती का कार्य प्रारंभ नही हुआ है ।

अत: यह सारी समस्याओ को अविलंब समाधान केलिए कार्रवाई किया जाय। अगर सन्तोष पूर्वक कार्रवाई सात दिनों के अंदर नही होती है तो सभी ग्रामीण जनता उग्र आन्दोलन केलिए बाध्य होगे और इसका जवाबदेही संबंधित विभाग के पदाधिकारी होंगे।

 

हमारी मांगे :– 1.अविलंब चाण्डिल-कान्ड्रा रोड की मरम्मती का कार्य प्रारंभ किया जाय।

2. जब तक सड़क की मरम्मती का कार्य पूर्ण न हो तब तक जर्जर सड़क पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जाय।

इस में मुख्य रूप से :– 1, आशुदेव महतो ( AIKKMS का जिला – सचिव)

2, भुजंग माछुआ

3, मनोज वर्मा

4, हाराधन महतो

5,उतय तन्तुवाई

6, रहिन सिंह सरदार

7, गणपति सिंह सरदार

8, समीर महतो

9, रविन्द्र नाग

10, कालि चरण महतो

11, बुधराम हांसदा

12, सिदाम सिंह सरदार आदि थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *