झारखण्ड

Wild Bear Death-गुमला के खरतंगा पहाड़ के पास एक जंगली भालू की मौत,वन विभाग ने कराई पोस्टमार्ट

DeskGumla:-गुमला जिला के भरनो प्रखण्ड के खरतंगा गांव के टँगरा के समीप एक जंगली भालू की मौत हो गई।जब ग्रामीणों की नजर मृत भालू पर पड़ी तो देखते ही देखते मौक़े पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और मृत भालू को लेकर लोग तरह तरह की अटकलें लगाने लगे।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ये भालू सुबह से ही इधर उधर घूम रहा था और बीच बीच मे उल्टी भी कर रहा था।सूचना मिलने पर वन विभाग बसिया के प्रभारी वनपाल लिबनुस कुल्लू,वनरक्षी विद्या सागर भगत,सुमित सवेरा सोरेंग और क्यूआरटी की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मृत भालू को कब्जे में लेते हुए प्रखण्ड पशु चिकित्सा विभाग भरनो पहुंचाया गया।जहां भृमनशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय भारती,डॉक्टर मयूर कुमार,डॉ बबलू सुंडी और बीएचओ डॉ अमरेंद्र नारायण सिन्हा द्वारा मृत भालू का पोस्टमार्टम किया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि मृत मादा भालू की उम्र लगभग 08से 09वर्ष होगी,भालू की मौत का स्पष्ठ कारणो का पता नही चला पाया है डॉक्टरों के अनुसार जहरीले सांप के काटने या फिर किसी जहरीली पदार्थ खाने से मौत होने का अंदेशा लगाया गया है। बताते चले कि इस क्षेत्र में जंगली भालू का हमेशा बिचरन होते रहता है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *