Newsझारखण्ड

चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालय में मासिक लोक अदालत आयोजित, 802 मामलों का निष्पादन  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को चाईबासा व्यवहार न्यायालय परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 

लोक अदालत के दौरान चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालयों में कुल आठ न्यायपीठों का गठन किया गया।

 

प्री-लिटिगेशन एवं विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 802 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इस दौरान 10,02,970 रुपये की राशि का समायोजन भी किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

मासिक लोक अदालत में चाईबासा व्यवहार न्यायालय में विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम; संतोष आनंद प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय; रवि चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार; एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि); मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी; पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शामिल रहे। वहीं चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में अजय कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम तथा कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की सहभागिता रही। इसके साथ ही पैनल अधिवक्तागण भी उपस्थित थे।

 

उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *