Champai Soren cabinet expansion-चंपई सोरेन कि मंत्रिमंडल का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ
Ranchi:- झारखंड की चंपाई सरकार में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इस दौरान कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री पद की शपथ लेनेवाले विधायकों में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन, हफीजुल अंसारी, गढ़वा विधायक मिथलेश कुमार ठाकुर, दीपक बिरूआ, स्व. जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी, कांग्रेस पार्टी से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख शामिल हैं।
चंपाई सरकार की कैबिनेट में होंगे 11 मंत्री शामिल
बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन की सरकार में 11 मंत्री शामिल होंगे। अभी सिर्फ 8 को ही मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें झामुमो की ओर से नए चेहरे को भी स्थान दिया गया है.

कांग्रेस के 12 विधायकों में नाराजगी
नये चेहरे को मौका देने की बजाए पुराने चेहरे को ही फिर से चंपाई सरकार में मौका दिए जाने से कांग्रेस के 12 विधायकों में नाराजगी है। विधायकों ने अपनी बातों को आलाकमान तक पहुंचा दिया है। उनका कहना है कि बार-बार एक ही चेहरे को मौका देने की बजाए नए चेहरे को भी मौका मिलनी चाहिए थी। इसको लेकर नाराज विधायकों ने सर्किट हाऊस में बैठक भी की।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


