LatestNewsNews postझारखण्ड

चाईबासा–झींकपानी एनएच-75 (ई) के सुदृढ़ीकरण का कार्य कल से शुरू, ग्रामीणों में खुशी

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा–झींकपानी से गुजर रही राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (ई) के जर्जर हालात से जूझ रहे ग्रामीणों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य रविवार से शुरू किया जाएगा। विभागीय आदेश जारी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। उड़ती धूल, गड्ढों और खराब सतह के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। झींकपानी और आसपास के गांवों के लोगों ने दो सप्ताह पहले इस समस्या को लेकर एक पत्र के माध्यम से सड़क के सुदृढ़ीकरण की मांग की थी। सड़क निर्माण में देरी होने पर आंदोलन और 20 जनवरी को सड़क जाम करने की भी चेतावनी दी गई थी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि झींकपानी प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर से लोकेसाई तक और टोंटो प्रखंड अंतर्गत तालाबुरू क्षेत्र में सड़क की स्थिति काफी खराब और जानलेवा हो चुकी थी। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा के कार्यों, आवागमन और व्यापार के लिए जीवन रेखा के समान है।

 

सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही निम्न और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

 

भारी वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। कई बार भारी वाहन बीच रास्ते में खराब हो जाते थे, जिससे घंटों और कई दिनों तक जाम की स्थिति बन जाती थी। यात्री बसें भी वैकल्पिक मार्गों से चल रही थीं, जिससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए 8 से 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा था।

 

सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू होने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चिरिया बिरुली, मुखिया गुरुचरण मुंडा, विनोद गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने पर संतोष व्य

क्त किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *