चाईबासा नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद पर सुनील प्रसाद साव की जीत का दावा
चाईबासा: चाईबासा नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव की जीत को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। आज सुनील प्रसाद साव के प्रवक्ता द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह दावा किया गया कि चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनील प्रसाद साव की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है।


प्रवक्ता ने विज्ञप्ति में कहा कि सुनील प्रसाद साव लगातार चाईबासा के हर समुदाय, हर वर्ग और विभिन्न जाति समाज के लोगों के संपर्क में हैं। उनके साथ हो रही बैठकों और चर्चाओं से यह स्पष्ट है कि आम जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है।
उन्होंने बताया कि विगत दिनों में सुनील प्रसाद साव द्वारा किए गए सामाजिक और जनहित के कार्य यह दर्शाते हैं कि वे चाईबासा की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि सुनील प्रसाद साव चाईबासा शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य से पूरी तरह अवगत हैं। वे न केवल समस्याओं को समझते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प भी रखते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, चाईबासा के विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के साथ सुनील प्रसाद साव की लगातार बैठकें चल रही हैं। इन बैठकों में उन्हें आम जनमानस का भरपूर समर्थन और सहयोग का आश्वासन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सुनील प्रसाद साव एक सशक्त और अनुभवी उम्मीदवार हैं, जो नगर परिषद का बेहतर नेतृत्व कर सकते हैं।
अंत में प्रवक्ता ने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन और विश्वास यह संकेत दे रहा है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुनील प्रसाद साव की स्थिति मजबूत है और उनकी जीत की संभावना प्रबल होती जा रही है।

