Jamshedpurझारखण्डधर्म

श्री श्री पागल गिरी मई रथ गली जुगसलाई के द्वारा गाजे बजे एवं झांकियो के साथ रथ यात्रा निकाली गई।*

जमशेदपुर :-श्री श्री पागल गिरी माई रथ गली जुगसलाई के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगन्नाथ महा प्रभु , भलभद्र व सुभद्रा का भव्य रथ यात्रा गाजे बाजे एवं झांकियों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों शामिल हुए। सभी भक्तों, दर्शकगण गाजे बाजे साथ नृत्य किया। रथ यात्रा दोपहर 1:00 बजे रथ गली से प्रारंभ होकर से काली मंदिर एल आई सी बिल्डिंग , वीर कुंवर सिंह चौक , स्टेशन रोड गुरुद्वारा होते हुए बाटा चौक , घराना दुकान , राधा जनरल स्टोर , धर्मशाला रोड , राहुल लाॅज होते हुए पुनः बाटा चौक , मारवाड़ी पाड़ा रोड, नया बाजार , फिरंगी चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर रथ गली लौटी। पूरा क्षेत्र भगवान जगन्नाथ की जय घोष से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की। भक्तों के रथ खींचते ही प्रभु जगन्नाथ की जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान मंदिर में आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में शरीक होकर सभी भक्तों ने महाप्रसाद का सेवन किया। जगन्नाथ की पूजा कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। नौ दिनों तक पूजा अर्चना एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा।

रथ यात्रा को सफल बनाने में जगन्नाथ सेवा समिति रथ गली संस्थापक पागल गिरी मई , अध्यक्ष – पंकज अग्रवाल , संजय कसेरा लाइसेंसी बीजू शर्मा , कार्यकर्ता प्रमुख राजेश शर्मा , सनी भमरा संरक्षक सौरभ प्रसाद , रिशु विश्वकर्मा कार्यकर्ता – राजा शर्मा , महावीर शर्मा , मंगलू शर्मा , रितिक शर्मा , शिव गुप्ता , पवन सोनी . एवं जुगसलाई वासियों का सहरनीय योगदान रहा। रथयात्रा के दौरान युगसलाई थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *