रिकार्ड मतों से जीतेगी आईएनडीआईए प्रत्याशी जोबा माझी : केपी सोरेन
कांग्रेस नेता व सरायकेला विधानसभा क्षेत्र (ग्रामीण ) के प्रभारी कालीपद सोरेन ने दावा किया कि इस बार सिंहभूम सीट से रिकार्ड मतों से आईएनडीआईए प्रत्याशी जोबा माझी की जीत होगी। केपी सोरेन ने कहा कि जोबा माझी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब ने बतला दिया कि भाजपा के प्रति सिंहभूम ही नहीं पूरे देश में कितना आक्रोश का माहौल है। उन्होंने गीता कोड़ा के भाजपा में जाने से काँग्रेस के कमजोर होने के सवाल पर कहा कि हम जितने हैं उतने ही काफी हैं। पक्का कांग्रेसी अपनी जगह पर डटे हैं।

कांग्रेस के हर एक-एक कार्यकर्ता जोबा माझी की जीत सुनिश्चित करने में जी जान लगा देगी। कोड़ा दाम्पति के प्रति पूरे कोल्हान की जनता नाराज हैं। जिसका ताज़ा उदाहरण गम्हारिया के मोहनपुर में गत दिनों देखा गया। किस तरह जनता उनसे पांच साल दर्शन नहीं देने का सवाल कर रही है। जनता पूछ रही है कि उसने उनके वोट का अपमान क्यों किया? जिस कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जनता ने उन्हें वोट दिया था। उन्हें धोखा देकर भाजपा में शामिल हो गई। इस बार सिंहभूम की जनता 13 मई के इंतजार में बैठी है। पाला बदलने वालों को वोट के चोट से जवाब देगी। इस दौरान डोमन महतो, रविंद्र मण्डल, लालबाबू सरदार, बनमाली सरदार सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


