चाकुलिया मुस्लिम बस्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है-डॉ0 राजीव लोचन महतो,जिला कुष्ठ परामर्शी, पूर्वी सिंहभूम।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-चाकुलिया में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो के द्वारा मुस्लिम बस्ती आँगनवाड़ी केंद्र में आयोजित भी0एच0एंड0डी0 बैठक का निरीक्षण किया।उन्होंने पोषण माह (10 दिसम्बर 2024 से 10 जनवरी 2025) अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच, एन0सी0डी0, कुष्ठ रोग, एनेमिया मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया।

जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉ0 राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सुनापन तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है ,तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पीछले जन्म का पाप। यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।उन्होंने कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया।

डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है।उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी।
पी0एम0डब्ल्यू संगीता चाकी ने एमसीआर चप्पलें तथा सेल्फ केयर किट की उपयोगिता के बारे में बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चर्मरोग जाँच शिविर में डॉ0 राजीव के द्वारा 17 संदेहास्पद मरीजों को जाँच कर 2 नये कुष्ठ मरीजों की सम्पुष्टि कर नि:शुल्क एम0डी0टी0 वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पी0एम0डब्लू0 संगीता चाकी,डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय चटर्जी का योगदान रहा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


