बड़ासिजुलता में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने दिया एकता का संदेश
राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ासिजुलता गांव में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काटकर किया। उनके पहुंचने पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान चम्पई सोरेन का पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। पंडाल के उद्घाटन के साथ ही गांव में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और पर्व को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चम्पई सोरेन के साथ उनके सुपुत्र सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, दिलीप राउत सहित अन्य लोग शामिल हुए
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के सूत्र में बांधता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा समाज में शांति, एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नींबू महाकुड़, उपाध्यक्ष घनश्याम महाकुड़, सचिव परेश महाकुड़, सह सचिव विभीषण महाकुड़ और कोषाध्यक्ष उत्तम महाकुड़ सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


