चांडिल काण्ड्रा मुख्य मार्ग को अविलंब मरम्मती कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ईचागढ़ – चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों व ग्रामीण मिलकर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा।


चांडिल- काण्ड्रा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति, सड़क की जर्जर हालत से घर से निकलते ही जान हथेली पर लेकर निकलने की स्थिति हो गयी है। आए दिन सड़क हादसा हो रही है ।
छः माह पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ था कि चाण्डिल-काण्ड्रा रोड का टेंडर निकला है, उसके बाद से अभी तक सड़क की मरम्मती का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।
कार्यकर्ताओं ने यह सारी समस्याओं को अविलम्ब समाधान के लिए कार्रवाई करने का मांग किया है , कहा गया है कि अगर संतोषपूर्वक कार्रवाई सात दिनों के अन्दर नहीं होती है तो सभी ग्रामीण जनता उग्र आदोलन के लिए बाध्य होगे और इसका जवाबदेही विभाग के पदाधिकारी होगे। मांग पत्र में अविलम्ब चाण्डिल-काण्ड्रा रोड मरम्मती कराने ,
. जब तक सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो तब तक कम से कम दिन में तीन बार पानी का छिडकाव करने का मांग किया गया है। आशुदेव महतो, मनोज वर्मा, सुभाष चंद्र तांती, भुजंग मछुआ, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।


