Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल काण्ड्रा सड़क मरम्मती कार्य को जल्द पूर्ण कराने सहित कई मांगों को लेकर डीसी व सड़क निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन  

 

 

ईचागढ़ : चांडिल से काण्ड्रा सड़क मरम्मती कार्य को जल्द पूर्ण कराने सहित कई मांगों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल द्वारा सोमवार को उपायुक्त एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने, नियमित पानी का छिड़काव कराने, नहर पुल पर रेलिंग लगवाने , मरम्मती कार्य पूरा नहीं होने तक भारी वाहनों का परिचालन बंद करने का मांग किया गया है। ग्रामीण व समाज सेवी आशु देव महतो ने बताया कि सड़क मरम्मती कार्य को अधुरा छोड़ दिया गया है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों से वाहन चालकों को जान हथेली में लेकर आवाजाही करना पड़ता है।

भारी वाहनों से कभी भी बढ़ा दुर्घटना हो सकता है। उन्होंने कहा कि नहर पुल पर रेलिंग नहीं रहने से स्कूली बच्चों के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर मरम्मती कार्य नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर राकेश रंजन महतो,ज्योतिलाल महतो, कृष्ण चंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *