Uncategorized

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का मना पुण्य तिथि

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य तिथि धुमधाम से मनाया गया। ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड मुख्यालय, सभी पंचायत सचिवालयों सहित बिरसा डुंगरी कुटाम ,गौरांगकोचा सहित कई जगहों में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया।

कुटाम , गौरा़ंगकोचा व कुकड़ु में धरती आबा के आदम कद मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में बीडीओ किकु महतो सहित प्रखंड कर्मीयों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पंचायत सचिवालयों में पंचायत प्रतिनिधियों ने धरती आबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। भगवान बिरसा मुंडा सुदखोरों , महाजनी प्रथा व अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पारम्परिक हथीयार से संग्राम कर अंग्रेजों का निंद हराम कर दिया था और गुलामी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज के दिन बिरसा मुंडा शहीद हो गए थे। बिरसा मुंडा के करिश्माई क्रांति में उन्हें भगवान बना दिया। वहीं पूर्व मुखिया पंचानन पातर ने बताया कि आज भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य तिथि पर जगह जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।

उन्होंने कहा कि उनके शहादत को भूलाया नहीं जा सकता। भगवान बिरसा मुंडा झारखंड का गर्व है और उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का उनके जज्बा को देश बासी सलाम करते हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *