Uncategorized

मुहर्रम मे कपाली चांडिल बाजार एवं चौड़ा में ताजिया जुलूस में शामिल हुए ईचागढ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती सविता महतो ।

 

 

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार कों मुहर्रम का त्यौहार शांति व भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा एवं कपाली एवं चांडिल बाजार में आकर्षक ताजिया व निशान के साथ जुलूस निकाला।

इस दौरान ताजिया जुलुस में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के साथ ईचागढ़ एवं कुकडु प्रखंड़ के प्रभारी बीडीओ कीकु महतो भी शामिल हुए। विधायक सविता महतो ने कहा कि त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम इमाम हुसैन के कुर्बानी व उनके शहादत को याद करने के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है।साथ ही विधायक ने मिल मैदान चौड़ा पहुँचकर हाथियों का प्रकोप को देखते हुए चौड़ा मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष मो रफीक अंसारी कों फटाका और टोर्च वितरण किया। वहीं विधायक सविता महतो ने वन विभाग के कर्मियों कों हाथियों के प्रकोप कों देखते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *