LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Chandil : विधायक सविता महतो ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन,ग्रामीणों के कई समस्याओं से हुए रूबरू.

सरायकेला जिला के चांडिल प्रखंड क्षेत्र दलमा से सटे चाकूलिया गांव में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया।

 

इस दौरान विधायक ने गांव के ग्रामीणों से मिले और कई समस्याओं से रूबरू भी हुए। विधायक ने चाकूलिया में शिव मंदिर का भी निरीक्षण किया व पीसीसी सड़क बनाने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल समस्या से निजात दिलाने तथा गाँव के स्कूल में चारदीवारी बनवाने की ज्ञापन सौपा तथा गांव में बिजली की खम्बा लगवाने का मांग किया।

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि ईचागढ़ बिधानसभा क्षेत्र चाकूलिया में 100 केवी और 25- केवि के दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत भी हुए।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांगों पर अमल करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर चांडिल मध्य के पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश लायेक, साधु चरण महतो, दिनेश महतो, फटिक महतो, काशीनाथ महतो, इंद्र जीत महतो, सुरेश प्रमाणिक, एवं कई ग्रामनी उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *