चांडिल सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्ज महोदय को बिरसा मुंडा के किताब देकर सम्मानित।
13 दिसंबर दिन शनिवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइज (AIDSO) सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी के तत्वाधान में सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नवपदस्थापित प्राचार्य महोदय डॉ सुनील मुर्मू को उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के जीवनसंघर्ष के ऊपर AIDSO की ओर से प्रकाशित बुक और गुलदस्ता भेंट देकर सम्मानित किया गया ।


प्राचार्य डॉक्टर सुनील मुर्मू ने सम्मान के लिए आभार बताते हुए कहा कि कॉलेज में मेरा पहले भी योगदान रहा है और आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ,छात्रों को प्राथमिकता और कॉलेज को शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनाने को लेकर बात कहा । मैं छात्र संगठन के इस स्नेहपूर्ण और सशक्त स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं यह आश्वासन देना चाहता हूँ कि मेरे कार्यालय के दरवाजे हमेशा छात्रों के लिए खुले रहेंगे। छात्रों के हित और उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” । समारोह में छात्र नेताओं ने कॉलेज की विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइज(AIDSO) के जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक कॉलेज कमेटी सचिव राजा प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो , सदस्य रोहित प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, मृत्यंजय महतो ,प्रकाश महतो ,पिंटू चक्रवर्ती उपस्थित थे।


