LatestNewsVideosझारखण्डसरायकेला

Dispute over bicycle- साइकिल को लेकर हुआ विवाद पीड़ित को परिजनों ने लाठी से मारकर किया घ्याल

Rajnagar- राजनगर थाना अंतर्गत सरागछिंडा गाँव में साइकिल को लेकर एक छोटी से विवाद उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद परिजनों ने लाठी डंडे से मारकर पीड़ित को घायल कर दिया।

थाने में दर्ज FIR के अनुसार सराग छिंडा ग्राम निवासी राजू सोय पिता- कन्हाय सोय, दिनाक- 30-01-2024 अपने मित्रों के साथ अपने आवास सामने स्थित दुकान में बैठा था, उस वक्त उसी ग्राम के कार्तिक महतो पिता- लक्ष्मी महतो, नकुल महतो पिता -रवि महतो, ग़ौर महतो पिता- धनु महतो, सूरज महतो- कृष्ण महतो आए और एका-एक गली ग़लोज़ करते हुए राजू सोय के ऊपर लट्ठे से वार करना सुरू कर दिये, जिस से उसके शीर में गंभीर चोट आई। तेज़ आवाज़ सुनते ही मौक़े पर पीड़ित का बड़े भाई सम्भु सोय भागते भागते पहुँचा और बीच बचाव करने लगा इस दौरान उक्त लोगो ने सम्भु सोय पर भी वार किया जिस से इसके हाथ में हल्की चोट आई। किसी तरह से दोनों ने जान बचा कर भगा और घर पहुँचे। पीड़ित समेत परिजन राजनगर थाना पहुँचे और FIR दर्ज कराई जिसकी केस नंबर- 12/24 है। जिसके बाद राजू सोय की प्राथिमिकी इलाज सदर अस्तपाल में हुई और MGM में शीर पर टाँका लगा।
पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग उसको जान से मारने के मंसूबे से आए थे।

फ़िलहाल राजनगर थाना में FIR दर्ज हुई है, और मामले की जाँच चल रही है। जाँच के बाद विवाद का सटीक कारण पता चला पाएगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *