LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

चौक-चौराहों पर चाय की चुस्कियों के साथ हार-जीत पर चर्चा

मझगाँव…. झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण मतदान बुधवार 13 नवंबर को संपन्न हुआ। मझगाँव विधानसभा में 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

नतीजे तो 23 नवम्बर को आएंगे लेकिन उससे पहले ही कुमारडुँगी व मझगाँव के चौक-चौराहों पर चुनावी गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है। घर, दफ्तर व चाय-पान की दुकानों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार चुनावी नतीजे क्या रहेंगे, किस वर्ग ने किस दल को समर्थन किया,इसका आकलन किया जा रहा है। समाजसेवी भुपेंद्र नायक ने कहा कि भाजपा समर्थकों के गुणा-गणित में बड़कुंवर गागराई को लगभग 25 से 30 हजार मतों से बढ़त होने की घोषित को पक्की मानी जा रही है।

वहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सर्मथन निरल पुरती को एक नंबर बढ़त दावा कर रहे हैं। लेकिन चर्चा में एक बात समाने आ रहा है कि मझगाँव विधानसभा में आज तक कोई प्रत्याशी हैट्रिक नहीं लगा पाये हैं । लेकिन निरल पुरती हैट्रिक के जीत का अंतर कम होता दिख रहा है । इस बार वोटरों ने खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। हर दल के समर्थक अपने-अपने क्षेत्र के वोटिंग स्थिति की जानकारी ले रहे हैं, किस क्षेत्र में कौन भारी पड़ रहा है इसका जोड़ घटाव गुणा भाग शुरू कर दिया गया है, कहां से कौन आगे हैं, कौन पीछे हैं, कहां से किसको कितना मत मिला। इसको लेकर भी जोड़ घटाव जारी है। हार जीत का आकलन करने वाले जातीय से लेकर सामाजिक आंकड़ों का आंकलन देते नहीं थक रहे हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *