चौका थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
ईचागढ़- चौका थाना परिसर में आगामी ईद, सरहुल एवं राम नवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों , मस्जिद कमेटी व अखाड़ा के सदस्यों के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सोनु कुमार ने ईद, रामनवमी एवं सरहुल को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ अपना अपना पर्व को मनाएं , त्योहार में खलल डालने वाले, शांति भंग करने वाले,गलत मैसेज फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। किसी धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने वाले व अश्लील गाना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में डीजे पर पाबंदी रहेगी। हुड़दंगियों व असमाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मौके पर शांति समिति के सदस्य पंचायत प्रतिनिधि ,ग्राम प्रधान, अखाड़ा के सदस्य आदि उपस्थित थे।




