Jaggnath Temple Chudabandhan- नवनिर्मित प्रभु जगन्नाथ मंदिर चूड़बंधन अनुष्ठान सह अष्टम प्रहर हरि नाम संकृतन आयोजित
रिपोर्ट- Dashrath Pradhan(CE)
राज्य के सीएम व स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के टिंटिडीह में नवनिर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को चूड़ाबंधन अनुष्ठान संपन्न हुआ, मौक़े पर पंडित दिलीप पंडा एवं किशोर नंदा के द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार कर यज्ञ हवन किया गया। ग्रामीणों ने प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर के गुबंद में रत्न मुद्रक एवं धान भरा और चोटी पर पताका स्थापित किया। इस दौरान टिंटिडीह व आसपास के गाव प्रभु श्री जगन्नाथ के रत्नों उत्सव के रस में डूबा रहा। गांव ही नहीं आसपास के ग्रामीणों ने भी चूड़बंधन कार्यक्रम में शामिल होकर मंदिर के गुबंद में रत्न भरे। इस मौके पर अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।


धर्म ही वो एक मात्र नाव है जिसके सहारे इंसान इस जीवन के भवसागर को पार कर सकता है इसी सिद्धांत पर सूबे के सीएम चंपई सोरेन अपने विधानसभा छेत्र में लगातार मंदिर, देवस्थल और ज़ाहेरथान का निर्माण में सयोग करते आ रहे है, जिसका फल स्वरूप तमाम कोशिशों के बाद भी विपक्ष सीएम का बाल बाँका नहीं कर पाते है। सीएम चंपाई सोरेन को श्री जगन्नथा महाप्रभु व लाखों गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों का आशीर्वाद प्राप्त है. उनके अच्छे व पुण्य कार्यों के बदौलत ही आज वे मुख्यमंत्री की पद पर पहुंचे हैं चाहे धर्म हो या कर्म दोनों में श्री सोरेन का योगदान ज़िला वासी जीवन काल में नहीं भूल सकते, हमारे टिटीडिह ग्राम में आज उन्हीं के सयोग से भव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण हो रहा है। उक्त बातें ग्राम वासी सह झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष चतुरभुज प्रधान ने मंदिर के चुड़बंधन कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर कही।

प्रभु जगन्नाथ मंदिर में मत्था टेक कर ग्रामीणों ने सीएम चंपाई सोरेन की दीर्घायु होने एवं राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कामना की। बता दें कि आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष परेमेश्वर प्रधान सह ग्रामवासियों के देख रेख में भव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण हो रही है जो की संभवत आगामी 6 महीने के भीतर पूर्ण हो जाएगी।

मंदिर की निर्माण नायागढ़ उड़ीसा के कारीगर महेश प्रधान की देख रेख में हो रही है, सीएम के सयोग से बने ज़िला के प्राए मंदिरों का निर्माण इन्ही के देख रेख में होती है, कलिंगा शैली के मंदिर निर्माण में इनकी हुनर काबिल ए तारीफ़ है।
इस चूड़बंधन कार्यक्रम में विषंभर प्रधान, विजय प्रधान, रामकृष्ण प्रधान, सहदेव प्रधान, दशरथ प्रधान, महेश प्रधान, आदिकान्त प्रधान, सीताराम प्रधान, सुभाष प्रधान, दिलीप प्रधान, त्रिनाथ प्रधान, सुबोध प्रधान सह ग्राम वासी शामिल हुए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


