JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

छठ व्रतियों पर विशेष ध्यान दें जिला प्रशासन__सुधीर कुमार पप्पू

आज दिनांक 4 नवंबर 2024 लोक आस्था के महापर्व आने वाले छठ पूजा को देखते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य लोग मिलकर सोनारी दोहमोहनी छठ घाट,डोबो पुल बालू घाट और श्यामा प्रसाद घाट का निरीक्षण किये।

 

सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और सदस्यों ने मिलकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से छठ पूजा में छठ व्रतियो के लिए कुछ सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह प्रस्तुत किया।जैसे की 1:- छठ व्रतियो के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था 2:- छठ व्रति महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम 3:- पर्याप्त मात्रा में हैलोजन लाइट की व्यवस्था 4:- पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की व्यवस्था ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो 5:- छठ घाट में आतिशबाजी की पूर्ण रोकथाम किया जाए ताकि किसी भी तरह के अनहोनी से बचा जा सके 6:- मनचले और नशा करके छठ घाट पर आने वालों को रोका जाये और 7:- रास्ते पर गाड़ी की पार्किंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी छठ व्रतियो को किसी भी तरह की असुविधा ना हो 8:- छठ पूजा के दौरान टोल ब्रिज को बंद करवा दिया जाए ताकि कोई असुविधा उत्पन्न ना हो

9:- छठ घाट पर गोताखोर एवं एनडीआरएफ का कर्मचारी कि उपस्थित अनिवार्य तौर पर रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से तुरंत निजाद पाया जा सके 10:- छठ घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी को कोई असुविधा होने से तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सके 11:- छठ घाट में कुछ लोगो के द्वारा जगह चिन्हित करके खरीद बिक्री किया जाता है जिससे आए हुए श्रद्धालुओं के बीच कलह उत्पन्न होने की संभावना रहती है जिसपर तुरंत जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई करके छठ घाट को सभी श्रद्धालुओं के लिए खाली करवाये और छठ पर्व काफी हर्ष उल्लास और पूर्ण आस्था के साथ संपन्न हो सके।आज छठ घाट निरीक्षण मे सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी,सर्वेश कुमार,हरि दास,अशोक सिंह और भोलानाथ साहू मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *