CM Champai soren visit home today: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे अपने गाँव झिलिंगगोड़ा, ग्रामवासियों में ख़ुशी का लहर
सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन बुधवार को पहली बार अपने पैतृक ग्राम झिलिंगगोड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए पारंपरिक वेश-भूसा में लोग ढोल नगाड़ों लेकर पहुँचे, ज़ीलिंगगोडा के फुटबॉल मैदान में बने हेलीपैड में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग को देखने गांव के लोग घंटो जमे रहे।


मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सर्वप्रथम सिद्धू -कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद व अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उनकी पत्नी ,बहु समेत परिजनों ने आदिवासी रीति- रिवाज के साथ उनका स्वागत किया, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घर के पास बने जाहेरथान में जाकर आदिवासी वेश भूषा धारण कर पूजा पाठ भी किया।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी इन्हें मिली है ,उसका शत प्रतिशत निर्वहन करेंगे ,चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के अधूरे कार्य को पूरा कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन की सोच आदिवासी मूलवाशियों के उत्थान और विकास को लेकर बने योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा ,उन्होंने कहा कि आदिवासियों के धार्मिक स्थलों जाहेर थान सुंदरीकरण कर रूप में विकसित किया गया है ,उसी प्रकार मूलवाशियों के भी धार्मिक स्थलों को जनहित कर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास से आज गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया है, जो निरंतर जारी रहेगा ।मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़े लोगों के प्रति चंपई सोरेन ने धन्यवाद किया।

आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो के पिता के निधन पर पहुंचे आवास
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो के पिता के निधन होने पर उनके गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आप्त सचिव के पिता के शव के दर्शन किए और माल्यार्पण किया ,मुख्यमंत्री आगमन और कार्यक्रम को लेकर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, सरायकेला उपायुक्त ,एसपी समेत सरायकेला जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


